बाबा श्याम के भव्य संकीर्तन महोत्सव में उमड़े श्याम प्रेमी

सुरजपुर/नगर में आयोजित श्री श्याम संकीर्तन जागरण महोत्सव में हजारों की संख्या में उमड़े श्याम प्रेमियों ने बाबा के दरबार में पहुंचकर हाजिरी लगाई। रंगमंच मैदान में नगर पालिका के टेनसाईल डूम में बाबा श्याम का भव्य आयोजन व जागरण आयोजित हुआ। जिसमें श्री श्याम सेवा समिति द्वारा बाबा के दरबार से बाबा के खजाने के रूप में श्याम भक्तों के लिए पुरस्कारों की भी योजना कूपन के माध्यम से चलाई गई थी, जिसमें ब्रेजा कार सहित 17 मोटरसाइकिल व स्कूटी का ड्रा निकाला गया व महोत्सव के दौरान बाबा के खजाने का भी वितरण श्याम भक्तों को हुआ। समिति के द्वारा भव्य स्वरूप प्रदान करने के साथ श्याम रस की अलख जगाने के लिए श्याम जगत के भजन प्रवाहकों में श्री श्याम गुणगान में सौरभ शर्मा कलकत्ता, नम्रता कारवां मुम्बई व राधिका शर्मा राजनांदगांव से विशेष रूप से महोत्सव में बाबा श्याम की अलख जगाते हुए भजनों की अमृत वर्षा की। श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव के प्रथम संस्करण में बाबा का अलौकिक श्रृगांर, इत्र वर्षा, छप्पन भोग व श्याम रसोई के साथ बाबा के महोत्सव में भक्त भजनों की धून पर थिरकते रहे और बाबा को श्याम को रिझाते रहे। बाबा के दरबार को विशेष रूप से फूलों से सजाया गया था और आकर्षक दरबार में ख्याति प्राप्त भजन गायकों के द्वारा एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी गई। आयोजन की तैयारियों को लेकर एक महीने से चल रही व्यवस्थाओं के बीच आयोजन को सफल बनाने में पप्पल अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, दिनेश बंसल, दीपक गोयल, अंकित गर्ग, नितेश गोयल, रोहित गर्ग, राकेश बंसल, सौरभ जैन, रवि पाण्डेय, मनीष अग्रवाल, अमित रोहिल्ला, रूपेश मित्तल, रवि अग्रवाल, प्रियांशु जैन, राहुल केजरीवाल, सचिन अग्रवाल, राहुल पाण्डेय, विक्की, आकाश, ऋषभ, सुमित रोहिल्ला, राजेश तायल, विकास गोयल, प्रवेश गोयल, पवन अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, पंकज चौबे, राजेश डालमिया, व आशीष, यश अग्रवाल, प्रणव अग्रवाल सहित आयोजन समिति ने आयोजन की सफलता के लिए विशेष योगदान दिया। इस दौरान आयोजन में दिल्ली, बिलासपुर, कटघोरा, पेण्ड्रा, मनेन्द्रगढ़, बैकुण्ठपुर, चिरमिरी, पटना, भैयाथान, बिश्रामपुर, अम्बिकापुर, राजपुर, रामानुजगंज, बरियों, प्रतापपुर, पत्थलगांव, बतौली, सीतापुर, लैलूंगा, उदयपुर, लखनपुर सहित अनके स्थानों से श्याम भक्तों ने आयोजन में शिरकत की।

लखनपुर के विजय अग्रवाल को मिली ब्रेजा कार
समिति के द्वारा श्याम महोत्सव में आकर्षक बाबा के खजाने का ड्रा भी निकाला गया। जिसमें लखनपुर के विजय अग्रवाल को मारूती की बे्रजा कार बाबा के खजाने के रूप में मिली और उनके परिजनों ने समिति से खजाने की कार प्राप्त की। वहीं अन्य पुरस्कारों में मोटरसाइकिल, स्कूटी, बैटरी स्कूटी के 16 पुरस्कार निकाले गए। जो सूरजपुर सहित विभिन्न स्थानों को लोगों को खजाने की सौगात के रूप में मिली।
