अज्ञात कार की ठोकर से बाइक सवार दो लोग घायल, अपना हेल्प QR के माध्यम से 15 मिनट में पहुंची मदद
सूरजपुर। जिले में आपातकालीन परिस्थितियों में जरूरतमंदों तक त्वरित सहायता पहुंचाने के लिए शुरू की गई अपना हेल्प QR सेवा एक बार फिर मददगार साबित हुई है। ताजा मामला भटगांव थाना क्षेत्र के छिंदपारा, पोड़ी गांव का है, जहां अज्ञात कार की ठोकर से बाइक सवार रवि पैकरा और देवप्रसाद पैकरा घायल हो गए। हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है।
जानकारी के अनुसार, सड़क हादसे के बाद अपना हेल्प QR के माध्यम से आपातकालीन सहायता के लिए सूचना भेजी गई। सूचना मिलते ही महज 15 मिनट के भीतर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंच गई और दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भटगांव ले जाया गया।
हालांकि, वहां आवश्यक प्रारंभिक उपचार उपलब्ध नहीं हो पाने के कारण दोनों को बेहतर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय सूरजपुर लाया गया जहां घायलों का उपचार जारी है।
