IMG-20261101-WA0010

1100 श्रमिकों के हितों को लेकर BMS की क्रमिक भूख हड़ताल

सूरजपुर/भटगांव। सूरजपुर जिले के भटगांव अंडरग्राउंड कोल माइंस में पर्यावरणीय सहमति नहीं मिलने के कारण उत्पन्न स्थिति के बीच श्रमिकों के भविष्य को लेकर भारतीय मजदूर संघ (BMS) ने मोर्चा खोल दिया है। खदान से जुड़ी परिस्थितियों के चलते करीब 1100 श्रमिकों के सामने रोजगार, स्थानांतरण और विस्थापन की स्थिति निर्मित होने की आशंका है।

इसी मुद्दे को लेकर BMS श्रमिक संगठन के सदस्य 27 अक्टूबर से खदान के बाहर 13 सूत्रीय मांगों को लेकर क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे हैं। संगठन ने श्रमिकों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के निराकरण की मांग करते हुए आगे धरना-प्रदर्शन और चक्काजाम करने की चेतावनी भी दी है।

आंदोलन के तहत संगठन के उप महामंत्री दिलीप मंडल और संयुक्त सलाहकार समिति के सदस्य हरेंद्र सिंह ने 24 घंटे की भूख हड़ताल शुरू की है।

प्रदर्शन में BMS के कंपनी सुरक्षा समिति सदस्य संजय सिंह, JCC सदस्य राजेंद्र सिंह सहित कोमल सक्सेना, शिवराम सिंह, जगन्नाथ शर्मा, राजेश पटेल, अभिषेक गोल्डी, संतोष प्रजापति, सौरभ मंडल, मंगलू राम, प्रमोद सिंह, संदीप पटेल, कृपा शंकर मिश्रा समेत संगठन के अन्य सदस्य शामिल हैं।

श्रमिक संगठन की मांग है कि श्रमिकों के रोजगार और भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए उचित कदम उठाए जाएं तथा उनकी 13 सूत्रीय मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!