IMG-20261015-WA0022

संयुक्त संवेदना समिति सूरजपुर ने स्व. गोविंद राजवाड़े के परिजनों को प्रदान की एक लाख रुपये की संवेदना राशि

वर्ष 2026 में अब तक 14 शिक्षक साथियों का निधन, 40 दिवंगत सदस्यों के परिजनों को दी गई 40 लाख रुपये की सहायता

सूरजपुर – शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लटोरी में पदस्थ व्याख्याता स्वर्गीय गोविंद राजवाड़े के निधन पर संयुक्त संवेदना समिति सूरजपुर द्वारा उनके शोकाकुल परिजनों को एक लाख रुपये की संवेदना राशि प्रदान की गई। ।

समिति का यह प्रयास दिवंगत शिक्षक साथियों के परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान करने तथा दुःख की घड़ी में उनके साथ खड़े रहने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

समिति के जिला अध्यक्ष सचिन त्रिपाठी, जिला कोषाध्यक्ष भुवनेश्वर सिंह एवं जिला सचिव राधेश्याम साहू ने बताया कि वर्ष 2026 में अब तक समिति के 14 शिक्षक साथी दिवंगत हो चुके हैं। समिति द्वारा अब तक कुल 40 दिवंगत सदस्यों के परिजनों को 40 लाख रुपये की संवेदना राशि प्रदान की जा चुकी है। यह समिति के सदस्यों की एकजुटता, आपसी सहयोग और मानवीय संवेदना का परिचायक है।

उन्होंने बताया कि संयुक्त संवेदना समिति का उद्देश्य दिवंगत शिक्षक साथियों के परिवारों को कठिन समय में आर्थिक सहायता प्रदान करना तथा उन्हें यह विश्वास दिलाना है कि इस दुःख की घड़ी में पूरा शिक्षक समाज उनके साथ खड़ा है। समिति अपने सदस्यों के सहयोग से इस पुनीत कार्य को निरंतर आगे बढ़ा रही है।

संवेदना राशि प्रदान करने के दौरान उपस्थित शिक्षक साथी एवं सहयोगकर्ता मुन्ना राजवाड़े, रामेश्वर राजवाड़े, आजाद अंसारी, अजय गोस्वामी, मनोज कुशवाहा, झामेश्वर राजवाड़े, आनंद कुमार जायसवाल, दिगंबर प्रसाद ठाकुर, टीकम राजवाड़े, जग बैरल राजवाड़े, बहादुर राजवाड़े, जमन सिंह, रामजन्म यादव, विष्णु राम, तामेश्वर ठाकुर, देसाहू राजवाड़े, रंजीत राजवाड़े, मोहन राजवाड़े, परसराम राजवाड़े एवं शिवांश राजवाड़े सहित अन्य शिक्षक साथी उपस्थित रहे।

संयुक्त संवेदना समिति सूरजपुर ने स्वर्गीय गोविंद राजवाड़े को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!