20261016_140625-COLLAGE

सूरजपुर में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, बच्ची की मौके पर मौत

सूरजपुर/बिश्रामपुर। सूरजपुर जिले के बिश्रामपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में सूरजपुर के एक परिवार की बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में शोक का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार, बच्ची अपने पिता के साथ बाइक पर सवार होकर सूरजपुर से बिश्रामपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक मकान में जा घुसा।

इस हादसे में बच्ची की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की खबर से क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!