“पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल”
हाईवे पेट्रोलिंग बनी मददगार
सूरजपुर/ जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के कैलाशपुर मार्ग पर सोमवार शाम सड़क हादसे का मामला सामने आया है। यहां एक अज्ञात पिकअप वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवक घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार, सड़क दुर्घटना की सूचना जयनगर थाना पुलिस को मिलने के बाद हाईवे पेट्रोलिंग टीम तत्काल मौके पर पहुंची। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक घायल अवस्था में सड़क पर मिले।
हाईवे पेट्रोलिंग में तैनात आरक्षक क्रमांक 131 परमेंद्र शर्मा और कृष्णा राजवाड़े ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल विश्रामपुर पहुंचाया।
घायलों की पहचान एल्विन कुजूर और आलोक यादव,दोनों निवासी सुखरी-सपना, के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि हादसे के बाद टक्कर मारने वाला पिकअप वाहन मौके से निकल गया। फिलहाल दुर्घटना के कारणों और अज्ञात पिकअप वाहन के संबंध में पुलिस द्वारा जानकारी जुटाई जा रही है।
