सूरजपुर प्रशासन में बड़ा फेरबदल: SDM शिवानी जायसवाल समेत तीन अफसरों का तबादला, रामसिंह ठाकुर होंगे नए अपर कलेक्टर

सूरजपुर/ जिले के प्रशासनिक अमले में एक बार फिर बड़ा फेरबदल हुआ है। प्रशासनिक स्तर पर जारी तबादला आदेश के तहत सूरजपुर SDM शिवानी जायसवाल का तबादला कर उन्हें कोरिया जिला भेजा गया है। वहीं भैयाथान SDM चांदनी कंवर का भी तबादला किया गया है। उन्हें राजधानी रायपुर भेजा गया है।

इधर, सूरजपुर के अपर कलेक्टर जगन्नाथ वर्मा का भी तबादला कर उन्हें महासमुंद जिला भेजा गया है। उनके स्थान पर रामसिंह ठाकुर को सूरजपुर का नया अपर कलेक्टर बनाया गया है।
एक साथ कई प्रमुख प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले से जिले के प्रशासनिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। खास तौर पर अपर कलेक्टर और दो SDM स्तर के अधिकारियों के स्थानांतरण को महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है।

फिलहाल शिवानी जायसवाल कोरिया, चांदनी कंवर रायपुर और जगन्नाथ वर्मा महासमुंद भेजे गए हैं, जबकि रामसिंह ठाकुर सूरजपुर के नए अपर कलेक्टर होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!