Screenshot_2026-08-29-19-32-09-65_40deb401b9ffe8e1df2f1cc5ba480b12~2

नगर पालिका परिषद की बैठक नहीं बुलाने पर पार्षद दल ने कलेक्टर से की शिकायत

सूरजपुर/ नगर पालिका परिषद सूरजपुर में परिषद की बैठक आयोजित नहीं किए जाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी पार्षद दल ने कलेक्टर को पत्र सौंपकर आवश्यक निर्देश जारी करने की मांग की है। 21 अगस्त 2026 को दिए गए पत्र पर कलेक्टर कार्यालय की प्राप्ति 22 अगस्त 2026 की दर्ज है।

पत्र में पार्षद दल ने आरोप लगाया है कि पिछले करीब दो माह से परिषद की बैठक बुलाने के लिए लगातार ध्यानाकर्षण कराया जा रहा है, लेकिन नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा नोटशीट को अज्ञात कारणों से आगे नहीं बढ़ाया जा रहा है। इसके कारण परिषद की बैठक नहीं बुलाई जा रही है और नगर पालिका की कार्यप्रणाली को लेकर नागरिकों के बीच सवाल उठ रहे हैं।

पार्षदों ने पत्र में बताया कि नजूल भूमि के नवीनीकरण, शहर विकास से जुड़े कार्यों पर चर्चा एवं निर्णय, आदर्श नगर पालिका के कार्यों, तालाब सौंदर्यीकरण, चौपाटी व्यवस्थापन तथा दुकानों की नीलामी जैसे महत्वपूर्ण विषय परिषद की बैठक के इंतजार में लंबित हैं।

पार्षद दल ने कलेक्टर से शहर के विकास एवं आम नागरिकों के हित में इन महत्वपूर्ण विषयों को परिषद की बैठक में शामिल कर बैठक बुलाए जाने हेतु मुख्य नगर पालिका अधिकारी को आवश्यक निर्देश देने का अनुरोध किया है।

पत्र पर नगर पालिका परिषद के उपाध्यक्ष शैलेश अग्रवाल (शैलू ) सहित विभिन्न पार्षदों के हस्ताक्षर दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!