वाड्रफनगर में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस, निकली भव्य रैली
सूरजपुर/ प्रतापपुर- विधानसभा क्षेत्र के वाड्रफनगर में छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के तत्वावधान में विश्व आदिवासी दिवस श्रद्धा, हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रकृति पूजा तथा जल, जंगल और जमीन के संरक्षण का संकल्प लेकर की गई। इसके बाद भगवान बिरसा मुंडा,अमर शहीद वीरनारायण सिंह, राजा शंकर शाह, कुंवर रघुनाथ शाह,रानी दुर्गावती एवं बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर आदिवासी समाज के महापुरुषों को नमन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान गाजे-बाजे और पारंपरिक वाद्य यंत्र मांदर की थाप के साथ नगर में भव्य रैली निकाली गई। रैली में छात्र-छात्राओं, युवाओं, बुजुर्गों सहित समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस दौरान पारंपरिक लोकनृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों ने लोगों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के ब्लॉक अध्यक्ष सुखनाथ मरावी ने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस हर वर्ष 9 अगस्त को पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह दिन आदिवासी समाज की समृद्ध विरासत, संस्कृति और परंपराओं के साथ-साथ जल, जंगल और जमीन के अधिकारों के प्रति एकजुटता प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री देवसाय मरावी रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में अधिवक्ता धनसिंह धुर्वे, नगर पंचायत वाड्रफनगर अध्यक्ष मानसिंह नेटी, गोविंद राम ओइके, राजमोहनी देवी आश्रम के अध्यक्ष अमृत सिंह मरावी, छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के अध्यक्ष सुखनाथ मरावी, संरक्षक एवं गोंड समाज अध्यक्ष हरिनारायण सिंह आयम, पूर्व अध्यक्ष देवनारायण मरावी, छत्तीसगढ़ गोंड कर्मचारी कल्याण परिषद के अध्यक्ष शिवकुमार आयम, जिला पंचायत सदस्य रामप्रताप आयम सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
इसके अलावा रामदेव जगते, जानसाय नेताम, मोहन खाखा, प्रेमकुमार लकड़ा, उरांव समाज प्रमुख जे. कुजूर फादर, राजाराम पुषाम, देवलाल सिंह श्याम, रामनाथ नायक, रामलखन सिंह नेटी, जगदेव मरकाम, सोहन सिंह मरावी, जयश्री सिंह पुषाम, लहनसिंह सरपंच, महावीर सिंह करियाम, रामलाल मरावी, लालजी बियार, ताराचंद बियार, संजय मरकाम, गजाधर सिंह आयम, डॉ. विजय कुमार आयम, गुलाब खुरसेंगा, बाबूलाल सुमन, श्याम सिंह ओइके, रघुराज शरण सिंह मरावी, बुधनी सिंह आयम, रामासपना ओलको, पंकज सिंह सहित समाज के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान आदिवासी समाज की एकता, संस्कृति और परंपराओं की झलक देखने को मिली। पूरे आयोजन में समाज के लोगों में खासा उत्साह रहा।
