IMG-20260809-WA0018

स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की वार्षिक समीक्षा बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं पर हुई चर्चा


सूरजपुर/ छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, जिला शाखा सूरजपुर की वार्षिक समीक्षा बैठक रविवार को जिला अध्यक्ष इंद्रसेन विश्वकर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जिलेभर के स्वास्थ्य कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों एवं लंबित समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में संघ की वार्षिक सदस्यता, सदस्यता नवीनीकरण एवं नई सदस्यता की स्थिति की समीक्षा की गई। साथ ही विभिन्न ब्लॉकों से प्राप्त कर्मचारियों की समस्याओं तथा संघ द्वारा पिछले वर्ष किए गए कार्यों की भी समीक्षा की गई।

बैठक में समयमान/वेतनमान, वेतन विसंगति, लंबित एरियर्स का भुगतान तथा तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की वरिष्ठता सूची तैयार करने सहित अन्य मांगों को लेकर चर्चा हुई। वहीं आयुष्मान कार्ड पंजीयन कार्य में लगे कर्मचारियों को वर्ष 2023 से लंबित **प्रोत्साहन राशि तथा पल्स पोलियो कार्यक्रम में कार्यरत कर्मचारियों की प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं होने का मामला भी उठाया गया।

संघ पदाधिकारियों ने निर्णय लिया कि लंबित प्रोत्साहन राशि के शीघ्र भुगतान के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को पत्राचार किया जाएगा। साथ ही कर्मचारियों की समस्याओं का ब्लॉक स्तर पर निराकरण कराने के लिए आवश्यक पहल की जाएगी।

जिला अध्यक्ष इंद्रसेन विश्वकर्मा ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए संघ लगातार प्रयासरत है। कर्मचारी हित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा।

बैठक में जिला महामंत्री नरेंद्र ठाकुर, ब्लॉक अध्यक्ष डालगर राजवाड़े, दिनेश राजवाड़े, कोषाध्यक्ष अमित चौरसिया, जीवनदीप प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष नीलेश साहू, मीडिया प्रभारी मारुति नंदन चक्रधारी एवं रविशंकर कुशवाहा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!