सूरजपुर पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 33 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला

सूरजपुर/ जिले में पुलिस अधीक्षक ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक, उपनिरीक्षक, सहायक उपनिरीक्षक, प्रधान आरक्षक एवं आरक्षकों सहित कुल 33 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों का स्थानांतरण किया गया है।
कार्यालय पुलिस अधीक्षक,
सूरजपुर द्वारा 30 जुलाई 2026 को जारी आदेश में विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में पदस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
आदेश के अनुसार निरीक्षक अलरिक लकड़ा को थाना प्रभारी सूरजपुर, फर्डीनंद कुजूर को थाना प्रभारी अंजाक तथा रूपेश कुंतल एक्का को थाना प्रभारी विश्रामपुर बनाया गया है। वहीं उपनिरीक्षक प्रदीप सिदार को प्रेमनगर, अमित गुप्ता को जयनगर तथा सरफराज अहमद को थाना प्रभारी झिलमिली की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा सहायक उपनिरीक्षकों के साथ-साथ 18 प्रधान आरक्षकों एवं आरक्षकों का भी विभिन्न थानों और चौकियों—प्रतापपुर, चांदनी, रामानुजनगर, बसदेई, खड़गवां, ओड़गी, झिलमिली और सूरजपुर—में स्थानांतरण किया गया है।
पुलिस अधीक्षक ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें तथा आमद-रवानगी की सूचना कार्यालय को उपलब्ध कराएं।
इस प्रशासनिक फेरबदल का उद्देश्य जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना तथा पुलिस कार्यप्रणाली में बेहतर समन्वय स्थापित करना बताया जा रहा है।
