20260719_161840-COLLAGE~2

बारिश में पुल-पुलियों के बहने का सिलसिला जारी,
सेतु उपसंभाग का पुल बहा,कई गांवों का संपर्क टूटा

सूरजपुर/प्रतापपुर- लगातार हो रही बारिश के बीच क्षेत्र में पुल-पुलियों के क्षतिग्रस्त होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला प्रतापपुर विकासखंड के धोंधा क्षेत्र का है, जहां सेतु उपसंभाग द्वारा निर्मित एक पुल तेज बहाव और लगातार बारिश के कारण बाह गया।

पुल के क्षतिग्रस्त होने से आसपास के कई गांवों का संपर्क मुख्य मार्ग से पूरी तरह टूट गया है।

पुल टूटने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल जाने वाले छात्र, मरीज, किसान और रोजमर्रा के काम से आने-जाने वाले लोगों को लंबा वैकल्पिक रास्ता अपनाना पड़ रहा है।

कई गांवों में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति भी प्रभावित होने की आशंका है।
ग्रामीणों का कहना है कि पुल की गुणवत्ता को लेकर पहले भी सवाल उठाए गए थे। उनका आरोप है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का पर्याप्त ध्यान नहीं रखा गया, जिसके कारण पहली ही तेज बारिश में पुल ढह गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल वैकल्पिक आवागमन की व्यवस्था करने और पुल निर्माण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!