20260628_152051-COLLAGE~5

खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की दर्दनाक मौत; हाईवे पेट्रोलिंग टीम ने पहुंचाया अस्पताल

सूरजपुर/ जिले के जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बाला सुंदरी पेट्रोल पंप के आगे शनिवार रात को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मंगतराम चौक, 1सी कॉलोनी विश्रामपुर निवासी सुशांत मंडल के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, सुशांत मंडल अपनी बाइक से विश्रामपुर से अंबिकापुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान बाला सुंदरी पेट्रोल पंप के आगे सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से उसकी बाइक तेज़ रफ्तार में जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा।
बताया जा रहा है की दुर्घटना के समय बाइक सवार ने हेलमेट लगा रखा था फिर भी इस भीषण टक्कर में युवक की जान नहीं बचाई जा सकी

हादसे की सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। टीम में तैनात आरक्षक प्रमेंद्र शर्मा एवं चालक जीत लाल ने बिना समय गंवाए युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। हालांकि अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर जयनगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों में शोक की लहर है।

——————————————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!