अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर संयुक्त विद्यालय कोट में हुआ योगाभ्यास
दिया गया स्वच्छता का संदेश

सूरजपुर – अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर संयुक्त विद्यालय कोट एवं शासकीय हाई स्कूल कोट में योग दिवस का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, पालकों, ग्रामीणजनों, पंचायत कर्मियों एवं शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। प्राचार्य महेश कुमार दोहरे ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाता है। नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति स्वस्थ एवं तनावमुक्त जीवन जी सकता है।

व्याख्याता यदुवंश नारायण साहू ने सभी को अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाने तथा स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देने का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों द्वारा नियमित योग करने के संकल्प के साथ किया गया।
इस अवसर पर व्याख्याता अनुरंजन टोप्पो, तारकेश सिंह,शिक्षक राधेश्याम साहू,खेलसाय पोर्ते, प्रधान पाठक नागेंद्र यादव, निर्मल प्रसाद,सहायक शिक्षक नंदलाल सिंह, हुकुम प्रसाद,श्रीमती जानकी सिंह, पंचायत सचिव देव राजन सिंह, वीरेन्द्र सिंह,प्रहलाद, श्रीमती शांति,श्रीमती सुशीला सहित पालकगण, ग्रामीणजन, पंचायत कर्मी, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
