20260621_154138-COLLAGE

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन में शैलेश गोयल(शैलू ) को मिली जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी

सूरजपुर/ अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन (छत्तीसगढ़ प्रान्त) द्वारा सूरजपुर नगर पालिका के उपाध्यक्ष शैलेश गोयल (शैलू) को जिला अध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने पर समाज के लोगों में खुशी का माहौल है। उनकी नियुक्ति पर प्रदेश अध्यक्ष रामावतार अग्रवाल ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

प्रदेश अध्यक्ष रामावतार अग्रवाल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि शैलेश गोयल के नेतृत्व में संगठन निश्चित रूप से नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा तथा सामाजिक गतिविधियों को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा समाज के हित में रचनात्मक कार्यों को आगे बढ़ाने में शैलेश गोयल महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

शैलेश गोयल की नियुक्ति को समाज के लिए सकारात्मक कदम बताते हुए अग्रवाल समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भी प्रसन्नता व्यक्त की है। वहीं, शुभचिंतकों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन (छत्तीसगढ़ प्रान्त) के इस निर्णय से जिले में सामाजिक गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!