शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज,सूरजपुर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ
सूरजपुर/* शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज,सूरजपुर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया 11 जून 2026 से प्रारंभ हो रही है। तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में अपना शानदार करियर बनाने के इच्छुक विद्यार्थी इस प्रवेश प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।
10वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए तीन संकायों में प्रवेश
प्रथम वर्ष में प्रवेश हेतु सिविल इंजीनियरिंग (Civil Engineering) – 60 सीटें
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (Electrical Engineering) – 60 सीटें
माइनिंग इंजीनियरिंग (Mining Engineering) – 60 सीटें
सीधे द्वितीय वर्ष में प्रवेश:
12 वीं (भौतिकी, रसायन और गणित PCM) उत्तीर्ण अथवा 2 वर्षीय ITI उत्तीर्ण विद्यार्थी संस्था में लेटरल एंट्री के माध्यम से सीधे दवितीय वर्ष में प्रवेश ले सकते हैं।
काउंसलिंग की महत्वपूर्ण तिथियां:
प्रथम चरण की काउंसलिंग
11 जून से 15 जून 2026
द्वितीय चरण की काउंसलिंग
26 जून से 30 जून 2026
संस्था स्तर की काउंसलिंग (सीटें रिक्त रहने पर)
11 जुलाई से 16 जुलाई 2026
संस्था के प्राचार्य एन योगेश ने बताया:-
महाविद्यालय में विद्यार्थियों के लिए उत्कृष्ट शैक्षणिक माहौल,आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित प्रयोगशालाएं और बेहतर प्लेसमेंट (रोजगार) की सुविधाएं उपलब्ध हैं। 10वीं, 12वीं (PCM) और ITI उत्तीर्ण छात्र तकनीकी शिक्षा के माध्यम से अपने सुनहरे भविष्य के निर्माण के लिए इस अवसर का लाभ अवश्य उठाएं।”
विस्तृत जानकारी, प्रवेश नियम और दिशा-निर्देशों के लिए तकनीकी शिक्षा संचालनालय (DTE) रायपुर की आधिकारिक वेबसाइट www.cgdte.admission.nic.in में विजिट करें। प्रवेश संबंधी किसी भी सहायता के लिए कार्यालयीन समय में संस्था में जा कर संपर्क किया जा सकता है।
