20260608_101003-COLLAGE

शहर मंडल की कामकाजी बैठक जिला भाजपा कार्यालय में संपन्न


सूरजपुर- भारतीय जनता पार्टी सूरजपुर शहर मंडल की कामकाजी बैठक जिला भाजपा कार्यालय अटलकुंज में उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों एवं 23 जून तक आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई तथा सभी कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से संचालित करने का आह्वान किया गया।

पूर्व जिलामहामंत्री राजेश महलवाला ने अपने उद्बोधन में कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति उसके सक्रिय कार्यकर्ता होते हैं। उन्होंने प्रत्येक बूथ को मजबूत बनाने, घर-घर संपर्क अभियान चलाने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।

जिला महामंत्री शशिकांत गर्ग ने कहा कि आगामी कार्यक्रम केवल औपचारिक आयोजन नहीं बल्कि जनता के बीच संगठन की विचारधारा और उपलब्धियों को पहुंचाने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से बूथ स्तर तक योजनाबद्ध तरीके से कार्यक्रम आयोजित करने तथा नए कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ने का आग्रह किया।

जिला महामंत्री किसान मोर्चा अजय अग्रवाल अज्जू ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन द्वारा दिए गए प्रत्येक दायित्व का ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ निर्वहन करना ही एक सच्चे कार्यकर्ता की पहचान है। उन्होंने किसानों, युवाओं और आम नागरिकों के बीच लगातार संवाद बनाए रखने तथा सेवा और जनसंपर्क के माध्यम से संगठन को और अधिक मजबूत करने पर जोर दिया। बैठक का शुभारंभ भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

स्वागत भाषण मंडल अध्यक्ष अरविन्द मिश्रा ने दिया, मंच संचालन मंडल महामंत्री नीरज जिंदिया बंटी ने किया तथा आभार प्रदर्शन मंडल उपाध्यक्ष प्रमोद तायल ने किया। बैठक में मंडल उपाध्यक्ष शिवशंकर साहू पौधा, सरोज साहू, असरफ एराकी, मंडल मंत्री कौशिल्या सिंह, हिमांशु जैन, अजय सिंह, कोषाध्यक्ष प्रदीप सोनी बल्लु, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष एवं पार्षद प्यारेलाल साहू, पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष भोला शंकर साहू, मीडिया प्रभारी बजरंग राजवाड़े, देवमुनिया साहू, ज्योति देवांगन, अनीता गुप्ता, पूर्व पार्षद धनसाय सिंह, सत्यनारायण गुप्ता, भूपेंद्र राजवाड़े, जीतेन्द्र शर्मा, संदीप जायसवाल, शेखर साहा, धरम सोनी, उगेन्द्र राजवाड़े सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का समापन आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने एवं संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त करने के संकल्प के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!