IMG-20260608-WA0013

महिला सुरक्षा, शिक्षा और रोजगार के मुद्दों को लेकर समाज सेविका पल्लवी और टीम ने कलेक्टर से की मुलाकात

सूरजपुर/:– जिले में कलेक्टर रेना जमील के पदभार ग्रहण करने के बाद समाज सेविका पल्लवी और उनकी टीम की सदस्य बबली उपाध्याय, मिथलेश राय सहित अन्य महिलाओं ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जिले में महिला नेतृत्व मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे महिलाओं को अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष अधिक सहजता और स्पष्टता के साथ रखने का अवसर मिलेगा।

मुलाकात के दौरान महिला सुरक्षा के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया गया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि जिले में महिला सुरक्षा एक गंभीर विषय है, जिस पर विशेष ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है। साथ ही महिलाओं से जुड़े शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और विभिन्न शासकीय योजनाओं के लाभ जरूरतमंद महिलाओं तक पहुंचाने के लिए प्रभावी प्रयास किए जाने का अनुरोध किया गया।

टीम ने कहा कि आज भी कई महिलाएं सरकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ से वंचित हैं। ऐसे में योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार और अंतिम व्यक्ति तक उनकी पहुंच सुनिश्चित किए जाने की आवश्यकता है।

कलेक्टर रेना जमील ने प्रतिनिधिमंडल द्वारा रखे गए सुझावों और मांगों को गंभीरता से सुना तथा महिलाओं की सुरक्षा, सशक्तिकरण और कल्याण से जुड़े विषयों पर प्राथमिकता के साथ कार्य किए जाने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!