IMG-20260530-WA0009

कोतवाली के सामने चंद कदम की दूरी पर चोरी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

सूरजपुर/नगर में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक घटना सामने आई है। स्थानीय कोतवाली से महज चंद कदम की दूरी पर अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम देकर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जानकारी के अनुसार,घटना देर रात की बताई जा रही है। चोरों ने वकील कॉलोनी वार्ड क्रमांक 8 में स्थित नगर के वरिष्ठ और प्रतिष्ठित अधिवक्ता राकेश कुमार गुप्ता और पुनीत गुप्ता अधिवक्ता सुमित गुप्ता अधिवक्ता के कार्यालय को निशाना बनाते हुए मुख्य द्वार का ताला तोड़कर घुसे और वहां रखे लगभग 115000 नकदी पर हाथ साफ कर दिया।

सुबह जब पीड़ित को घटना की जानकारी मिली तो उसने तत्काल कोतवाली पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कोतवाली के इतने करीब चोरी की घटना होना चिंताजनक है। लोगों ने बताया कि यदि पुलिस थाने के सामने ही चोर बेखौफ होकर वारदात कर सकते हैं, तो अन्य क्षेत्रों की सुरक्षा का अंदाजा लगाया जा सकता है। नागरिकों ने क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग की है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही चोरी का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

इस घटना के बाद व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों में चिंता का माहौल है। सभी की निगाहें अब पुलिस की जांच और चोरी के खुलासे पर टिकी हुई हैं। कोतवाली के सामने हुई इस वारदात ने एक बार फिर शहर की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस गश्त की प्रभावशीलता पर बहस छेड़ दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!