20260529_172013-COLLAGE

नगर पंचायत चुनाव के लिए पहुंचे वक्फ बोर्ड चेयरमैन, वक्फ संपत्तियों का किया निरीक्षण


सूरजपुर/ शिवनंदनपुर नगर पंचायत चुनाव के माहौल के बीच आज क्षेत्र में वक्फ बोर्ड चेयरमैन डॉ सलीम राज के आगमन ने राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा का विषय बना दिया।

चेयरमैन ने चुनाव प्रचार कार्यक्रम में भाग लेने के साथ-साथ नगर की विभिन्न वक्फ संपत्तियों का निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने अंजुमन कमेटी के पदाधिकारियों और सदस्यों से मुलाकात कर वक्फ संपत्तियों की स्थिति और विकास कार्यों को लेकर चर्चा की।
कार्यक्रम की शुरुआत स्थानीय कार्यकर्ताओं और समाजजनों द्वारा स्वागत से हुई। इसके बाद चेयरमैन ने नगर की प्रमुख वक्फ संपत्तियों का दौरा किया और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

अंजुमन कमेटी के साथ हुई बैठक में समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। कमेटी के सदस्यों ने वक्फ संपत्तियों की देखरेख,और विकास कार्यों से संबंधित समस्याएं चेयरमैन के सामने रखीं। इस पर चेयरमैन ने आश्वासन दिया कि सभी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा और वक्फ संपत्तियों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

इस अवसर पर चेयरमैन ने कहा कि वक्फ संपत्तियां समाज की अमानत हैं और इनके संरक्षण के लिए सभी को मिलकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा, सामाजिक विकास और सामुदायिक सुविधाओं के विस्तार में वक्फ संपत्तियों की महत्वपूर्ण भूमिका है।
चुनावी माहौल के बीच चेयरमैन के इस दौरे को राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। स्थानीय लोगों और समर्थकों ने बड़ी संख्या में कार्यक्रम में भाग लिया। पूरे दौरे के दौरान क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

फिलहाल चेयरमैन के दौरे और अंजुमन कमेटी के साथ हुई बैठक को लेकर क्षेत्र में चर्चाएं जारी हैं, वहीं लोगों को उम्मीद है कि वक्फ संपत्तियों से जुड़े लंबित मुद्दों के समाधान की दिशा में अब तेजी आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!