मेडिकल स्टोर बंद का जिला मुख्यालय सहित पूरे जिले में व्यापक असर देखने को मिला
सूरजपुर/ऑल इंडिया केमिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर बुधवार को सूरजपुर नगर सहित पूरे जिले में सभी मेडिकल स्टोर बंद रहे,
मेडिकल संचालकों की एक दिवसीय इस बंद का व्यापक असर देखने को मिला है। जिला मुख्यालय सहित पूरे जिले भर में लगभग सारे मेडिकल दुकानों पर ताले लटकते देखे गए जिस कारण मरीजों और उनके परिजनों को दवाइयों के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा,और काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
मेडिकल संघ ने बताया कि यह हड़ताल एक दिवसीय सांकेतिक आंदोलन के रूप में की गई है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन माध्यम से दवाइयों की बिक्री लगातार बढ़ रही है, जिससे मरीजों के स्वास्थ्य के साथ जोखिम बढ़ रहा है।
दवाओं की ऑनलाइन बिक्री का मुद्दा सीधे आम जनता की सेहत से जुड़ा है,इसके बावजूद भारी डिस्काउंट का लालच देकर एक्सपायरी और नकली दवाइयां ऑनलाइन तरीके से बेची जा रही हैं,इसलिए ऑनलाइन दवा बिक्री पर तुरंत रोक लगे,भारी डिस्काउंट बंद हो और प्रतिबंधित दवाओं की ऑनलाइन बिक्री पर सख्त कार्रवाई हो यही एसोसिएशन की मांग है।



