सूरजपुर में चोरों के हौसले बुलंद कोतवाली के पास चोरी के प्रयास की घटना सीसीटीवी में कैद
सूरजपुर/ नगर में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली एक चोरी के प्रयास की घटना सामने आई है। कोतवाली से कुछ कदम की दूरी पर खड़े छोटा हाथी वाहन में बेखौफ चोर देर रात चोरी का प्रयास करते दिख रहा है,
सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में इन दिनों चोरों का मनोबल सातवें आसमान पर है स्थिति यह है कि अब चोर कोतवाली के सामने भी निर्भीक होकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने का प्रयास कर रहे हैं
ताजा मामला बुधवार मध्य रात्रि का है जब कोतवाली के समीप स्थित धनश्री ट्रेडर्स नामक दुकान के सामने खड़ी माल वाहक वाहन को चोर ने निशाना बनाया और चोरी की घटना को अंजाम देने का प्रयास करने लगा पर चोरी की घटना को अंजाम देने में असफल रहा,पूरी वारदात दुकान परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है,
दुकान संचालक और कांग्रेस के शहर उपाध्यक्ष नीरज तायल ने कहा शहर के सबसे संवेदनशील स्थान अग्रसेन चौक के समीप चोरी की प्रयास की घटना कहीं न कहीं कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है इस स्थान के नजदीक ही कोतवाली और जिला न्यायालय भी मौजूद है ऐसे संवेदनशील स्थान पर ऐसी घटना चिंता पैदा करती है,उन्होंने कहा कि चोर के द्वारा वाहन के इलेक्ट्रिकल वायरिंग को नुकसान पहुंचाया गया है जिससे उन्हें आर्थिक क्षति पहुंची है।
