तेल और गैस की कीमतों में वृद्धि और बढ़ती महंगाई केंद्र सरकार की गलत नीतियों का परिणाम:-पूर्व मंत्री अमरजीत भगत
सूरजपुर/छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता अमरजीत भगत ने 15 मई 2026 को सूरजपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर प्रदेश में बढ़ती महंगाई और ईंधन के संकट को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है।
उन्होंने प्रधानमंत्री की उस अपील पर सवाल खड़े किए जिसमें उन्होंने एक वर्ष तक सोना न खरीदने और पेट्रोल-डीजल का उपयोग कम करने का अपील किया था,
उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यदि स्थिति इतनी गंभीर है तो प्रधानमंत्री खुद विदेश यात्रा में करोड़ों रुपए क्यों फूंक रहे हैं, उन्होंने कहा तेल और गैस की कीमतों में यह वृद्धि केंद्र सरकार की गलत नीतियों का परिणाम है,
12 सालों में मोदी सरकार ने क्रूड ऑयल भंडारण के लिए एक भी भंडार नहीं बनाए देश में इस समय कुल तीन भंडारण केंद्र है,
पूर्व मंत्री ने कहा प्रधानमंत्री वर्क फ्रॉम होम करने की सलाह दे रहे हैं परंतु इस सलाह से फील्ड में काम करने वाले गली कूचे में घूम कर सामान बेचने वाले फेरी वाले क्या करेंगे,
उन्होंने कहा प्रधानमंत्री कह रहे हैं तेल मत खाओ जबकि मोदी राज में किचन का बजट पहले से ही बिगड़ा हुआ है।
कांग्रेस ने मनमोहन सरकार से तुलना करते हुए एक रेट सूची जारी कर बताया है की किस तरह आवश्यक सामग्री के दाम बेतहाशा बढ़े हैं।

