oplus_131074

oplus_131074

नगर पालिका उपाध्यक्ष शैलेश अग्रवाल “शैलू” के प्रयासों से सूरजपुर को मिली दो बड़ी सौगातें,

डिवाइडर रोड लाइट और नई सड़क निर्माण को मिली स्वीकृति


सूरजपुर/ नगर पालिका उपाध्यक्ष शैलेश गोयल “शैलू” के अथक प्रयासों से सूरजपुर शहर के विकास को नई गति मिलने जा रही है। भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय तथा क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर द्वारा कटनी-गुमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर अग्रसेन चौक से सुभाष चौक तक लगभग 300 मीटर लंबाई में डिवाइडर रोड लाइट लगाने की स्वीकृति प्रदान की गई है।

पटना से नगर पालिका सीमा तक निर्माणधीन सड़क जुड़ेगी राष्ट्रीय राजमार्ग तक

इसके अलावा लोक निर्माण विभाग मंत्री अरुण साव के द्वारा पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष थलेश्वर साहू के आवेदन पर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा निर्माणधीन सड़क पटना से नगर पालिका सीमा तक सड़क निर्माण कार्य को मानस भवन और जोड़ा तालाब मार्ग होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग से भी जोड़ने के लिए स्वीकृति प्रदान की गई है,प्रस्तावित सड़क के दोनों ओर नाली निर्माण के साथ डामरीकृत सड़क का निर्माण किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के निवासियों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी।

विकास कार्यों से मजबूत होगा शहर का बुनियादी ढांचा: शैलेश गोयल

नगर पालिका उपाध्यक्ष शैलेश गोयल शैलू ने कहा कि शहर के विकास और नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि रोड लाइट और सड़क निर्माण जैसी परियोजनाएं सूरजपुर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करेंगी तथा आम जनता को इसका सीधा लाभ मिलेगा,दोनों महत्वपूर्ण परियोजनाओं से सूरजपुर के विकास को नई दिशा मिलने की संभावना है।

नागरिकों ने जताई खुशी,जल्द कार्य शुरू होने की उम्मीद

इस स्वीकृति के बाद शहर के मुख्य मार्ग पर रात्रि के समय बेहतर प्रकाश व्यवस्था उपलब्ध होगी, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी आने के साथ-साथ यातायात व्यवस्था भी सुगम और सुरक्षित बनेगी। लंबे समय से नागरिकों द्वारा इस मार्ग पर पर्याप्त रोशनी की मांग की जा रही थी, जिसे अब मंजूरी मिलने से लोगों में खुशी का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!