सूरजपुर ब्रेकिंग: संदिग्ध परिस्थितियों में जंगल में पेड़ से लटके युवती का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी
सूरजपुर/ओड़गी:- जिले के कुदरगढ़ पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम पंचायत आनंदपुर के खंटाघोरी जंगल में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है यहां एक युवती का शव एक पेड़ से लटका हुआ मिला है।
संदिग्ध हालत में पेड़ से शव के लटके पाए जाने पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया है,घटना की सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई थी।
मिली जानकारी के अनुसार आज बुधवार को क्षेत्र के कुछ लोग जंगल की ओर गए हुए थे जहां उन्होंने एक पेड़ पर युवती का शव फंदे पर लटकते हुए देखा,घटना की जानकारी के बाद गांव और आसपास क्षेत्र में सनसनी फैल गई आसपास के लोगों के द्वारा घटना की सूचना कुदरगढ़ चौकी पुलिस को दी गई,
मृतक युवती की पहचान आनंदपूर निवासी देव कुमारी यादव उम्र लगभग 22 वर्ष के रूप में की गई है।
प्रारंभिक तौर पर मामला संदिग्ध नजर आ रहा है पुलिस आत्महत्या सहित अन्य संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।
