छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: रेना जमील बनाई गई सूरजपुर कलेक्टर
सूरजपुर/ 6 मई 2026 को छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में कई अधिकारियों के तबादले किए हैं, अहम विभागों बड़े बदलाव किए गए हैं 7 जिलों में नए कलेक्टरों की तैनाती की गई है।
सूरजपुर कलेक्टर सहित कई जिलों के कलेक्टर बदल दिए हैं। आईएएस रेना जमील 2019 बैच को सूरजपुर का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है।
वर्तमान कलेक्टर एस.जयवर्धन को पद से हटाकर ट्रेजरी और लेखा विभाग में पदस्थ किया गया है।
बड़े पैमाने पर हुए इस फेरबदल को बेहतर शासन व्यवस्था में कसावट लाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय माना जा रहा है, ऐसा माना जा रहा है की इन नए बदलाव से प्रशासनिक कार्यों में गति आएगी और शासन व्यवस्था में सुधार लाने के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
