IMG-20260505-WA0015

दादा की हैवानियत नाबालिग बच्ची से किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

सूरजपुर/जरही- सूरजपुर जिले के भटगांव थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है।

घटना विगत रविवार दोपहर की बताई जा रही है, जब बच्ची आरोपी जो रिश्ते में बच्ची का चचेरा दादा लगता है के घर खेलने गई थी।

जानकारी के अनुसार,पीड़ित बच्ची रविवार दोपहर पड़ोस में रहने वाले आरोपी के घर खेलने के लिए गई हुई थी। इसी दौरान लगभग 55 वर्षीय आरोपी ने सूना मौका पाकर 9 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ इस घृणित अपराध को अंजाम दिया। घटना के बाद जब मामला परिजनों के संज्ञान में आया, तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।

शिकायत मिलते ही भटगांव पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी को दूसरे गांव से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 65(2) और पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) की धारा 6 के तहत मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है।

टना के बाद पीड़िता की सुरक्षा और काउंसलिंग को ध्यान में रखते हुए उसे बाल कल्याण समिति (CWC) सूरजपुर भेज दिया गया है।

भटगांव पुलिस मामले के अन्य सभी पहलुओं पर भी गहनता से जांच कर रही है ताकि आरोपी के खिलाफ कड़े साक्ष्य जुटाए जा सकें।इस घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!