IMG-20260504-WA0002

जनगणना के लिए आवश्यक किट नहीं मिलने से डेटा जुटाने में दिक्कत, कर्मचारियों में असंतोष

सूरजपुर/रामानुजनगर – सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रामानुज नगर तहसील क्षेत्र में जनगणना 2026-27 में लगे कर्मचारियों को जनगणना किट नहीं मिलने की शिकायतें आ रही है जो बेहद चिंता का विषय हैं।

डिजिटल जनगणना 2027 के पहले चरण (हाउस लिस्टिंग) के लिए प्रगणकों और सुपरवाइजरों को प्रशासन द्वारा एक जनगणना किट प्रदान की जा रही है। एच एल ओ सेंसस ऐप (HLO App) के माध्यम से मकान सूचीकरण में इंट्री का कार्य किया जाना है।

किट में आईडी कार्ड, नोटपैड, और अन्य स्टेशनरी होती है। यह किट डेटा संग्रह के लिए 33 प्रश्नों के साथ डिजिटल सर्वेक्षण में मदद करती है। सूत्रों के अनुसार रामानुजनगर तहसील में जनगणना कार्य करने वाले कर्मचारियों को अभी तक आवश्यक सामग्री किट की कमी के कारण घर-घर जाकर डेटा जुटाने के काम में देरी हो रही है,

जबकि प्रशासन 1 मई से 30 मई तक यह काम पूरा करने का दबाव बना रहा है बिना किट के काम करने के दबाव के कारण कर्मचारियों में असंतोष है।

जनगणना किट में शामिल मुख्य वस्तुएं :

दस्तावेज़ और स्टेशनरी वाटर-प्रूफ बैग,जनगणना लोगो वाली टोपी,मार्कर, पेन,पेंसिल,शार्पनर, इरेज़र,और नोटपैड।पहचान पत्र: डोरी के साथ आधिकारिक पहचान पत्र (Identity Card)।लेखन बोर्ड: फोल्डेबल राइटिंग बोर्ड, जिसमें डिटैचेबल बाइंडर क्लिप्स भी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!