20260503_162218-COLLAGE~2

सूरजपुर ब्रेकिंग :-भीषण सड़क हादसा,जेसीबी की टक्कर से बाईक सवार युवा दंपत्ति की मौत

सूरजपुर/ ओड़गी थाना क्षेत्र के कुल्लू घटिया से एक हृदय विदारक घटना की खबर आ रही है जहां सड़क दुर्घटना में एक युवा दंपत्ति की मौत हो गई है।

जानकारी के अनुसार बाइक सवार दंपती पालदलौनी की तरफ से ओडगी की ओर आ रहे थे और जेसीबी वाहन ओडगी की ओर से पालदलौनी की ओर जा रहा था,तभी जेसीबी की जबरदस्त टक्कर से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई मृतक दंपत्ति ओड़गी थाना क्षेत्र के ठरगी गांव के निवासी बताए जा रहे हैं

घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा तफरी का माहौल बन गया और देखते ही देखते वहां पर भारी भीड़ इकट्ठी हो गई।

स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दिया
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!