20260502_103749-COLLAGE

शराब के नशे में पैर फिसला और नदी में डूबकर बुजुर्ग की मौत ।

सूरजपुर/जिले के प्रेमनगर थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है यहां एक शख्स की नदी में बने एनीकेट में डूबने से मौत हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक बुजुर्ग शराब के नशे में रात के समय नदी पार करने के लिए एनीकेट के वॉल पर पैदल चलकर जयपुर से अपने गांव धूमाडांड पैदल जा रहा था तभी पैर फिसलने के कारण एनीकेट में गिर गया और डूब कर उसकी मौत हो गई,

सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला गया। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!