IMG-20260430-WA0010

दो दिवंगत शिक्षकों को किया गया अनुग्रह राशि का भुगतान
संघ ने जताया आभार

सूरजपुर – विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के त्वरित पहल पर स्व.हरमेन राकेश मिंज स.शिक्षक प्राथमिक शाला हरिजनपारा तेलाईमुडा व श्रीनाथ खंडे जी प्रधान पाठक प्राथमिक शाला छिवलहियापारा विकास खण्ड रामानुजनगर की अनुग्रह राशि उनके निवास में उनके परिवार को प्रदान किया गया।

गौरतलब है कि 25 अप्रैल को श्रीनाथ खंडे का स्वास्थ्यगत कारणों से जबकि हरमेन राकेश मिंज की सड़क दुर्घटना में आकस्मिक मृत्यु हो गई थी। संघ द्वारा कार्यालय को अवगत कराने व विधिवत रूप से जानकारी मिलने पर विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए त्वरित पहल कर स्वयं जिम्मेदारी लेते हुए अपने टीम के साथ एक ही दिन दोनों दिवंगत शिक्षक साथियों के परिवार को अनुग्रह राशि प्रदान किये।

ज्ञात हो कि शासकीय सेवा में रहते हुए कर्मचारी की मृत्यु होने पर आश्रितों को अनुग्रह राशि का भुगतान किया जाता है। स्व.हरमेन राकेश मिंज का अनुग्रह राशि प्रदान करने दौरान विकास खण्ड शिक्षा कार्यालय से राजाराम,संयुक्त शिक्षक संघ के संभाग अध्यक्ष राकेश शुक्ला, ब्लॉक अध्यक्ष राधेश्याम साहू जबकि स्व. श्रीनाथ खंडे का अनुग्रह राशि प्रदान करने के दौरान स्वयं

विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी धरम साय लकड़ा, बी पी ओ रविनाथ तिवारी, विक्रम सिंह, उत्तम सिंह भैना,जनशिक्षक शिवनारायण सिंह, संजीव कुमार मिश्रा, रामसाय उपस्थित रहे।संयुक्त शिक्षक संघ रामानुजनगर ब्लॉक अध्यक्ष राधेश्याम साहू ने विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी के त्वरित पहल के आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!