20260426_111920-COLLAGE

बाइक सवार प्रधान पाठक को तेज रफ्तार हाईवा ने रौंदा मौके पर ही दर्दनाक मौत

सूरजपुर/ जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई है। नेशनल हाईवे पर यह हादसा हुआ। इस भीषण दुर्घटना में एक शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार रामानुजनगर ब्लाक के शासकीय प्राथमिक शाला में पदस्थ लगभग 45 वर्षीय प्रधान पाठक राकेश मिंज शनिवार दोपहर लगभग तीन बजे बाइक से बिश्रामपुर से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बिश्रामपुर-सूरजपुर हाईवे पर छत्तीसगढ़ ढाबा के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी
टक्कर इतनी भीषण थी कि प्रधान पाठक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद कुछ समय तक मृतक का शव सड़क पर पड़ा रहा। इससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवा गमन कुछ देर के लिए बाधित रहा, घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल एंबुलेंस बुलाया और उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया

सूचना मिलते ही विश्रामपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लेते हुए सड़क पर यातायात को सुचारू कराया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!