छ.ग.प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ प्रेमनगर की ब्लॉक कार्यकारिणी भंग
पुष्पराज पाण्डेय बनाए गए कार्यवाहक ब्लॉक अध्यक्ष

सूरजपुर/प्रेमनगर – छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ, जिला सूरजपुर के जिलाध्यक्ष श्री सचिन त्रिपाठी के निर्देशानुसार विकासखंड प्रेमनगर की ब्लॉक कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 27 अप्रैल 2026 को प्रेमनगर में संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन की वर्तमान स्थिति, सांगठनिक मजबूती, विस्तार एवं विभिन्न गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित सदस्यों के साथ विचार-विमर्श एवं सुझावों के आधार पर संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने हेतु यह निर्णय लिया गया।
इसी क्रम में संगठन के कार्यों के सुचारु संचालन एवं निरंतरता बनाए रखने के लिए श्री पुष्पराज पाण्डेय को ब्लॉक प्रेमनगर का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया जाकर अपनी कार्यकारिणी निर्मित करने निर्देशित किया गया ।
संघ के पदाधिकारियों सहित सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री पाण्डेय के नेतृत्व में संगठन को नई दिशा एवं मजबूती मिलेगी तथा शिक्षक हितों के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु प्रभावी कार्य किए जाएंगे।
बैठक मे उपस्थित शिक्षकों ने संयुक्त संवेदना योजना पर अपना विश्वाश व्यक्त करते हुवे विकासखंड मे इसे और गति देने पर एकजुट होने का संकल्प लिया।
संघ की इस महत्वपूर्ण बैठक मे सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी जुलाई माह के प्रथम सप्ताह में वृहद ब्लॉक स्तरीय कार्यशाला का आयोजन ब्लॉक अध्यक्ष पुष्पराज पाण्डेय के नेतृत्व में किया जायेगा।
बैठक में जिलाध्यक्ष सचिन त्रिपाठी,जिला संगठन सलाहकार सतीश साहू, जिला महामंत्री कन्हैया साहू ,पुष्पराज पाण्डेय, ओम प्रकाश साहू, सुरेश चंद साहू, दिनेश कुमार भोई, भूपेंद्र सिंह ध्रुव,
शिव नारायण सिंह, ललन राम साहू,संतोष कुमार साहू, विजय त्रिपाठी, मुनेश्वर सिंह,विजय कुमार सिंह, भुवनेश्वर सिंह, राजकुमार सिंह, विक्रम सिंह तोमर, राधेश्याम साहू सहित शिक्षक साथी उपस्थित रहे।
