शराब के नशे में पति ने की पत्नी की हत्या परिजनों का आरोप कई जगह चोट के निशान
सूरजपुर/ जिले में एक दिल दहला देने वाला सामने आया है,,जहां पति ने शराब के नसें में मारपीट कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी,
कोतवाली थाना क्षेत्र के देवनगर में बिती रात संतलाल ने शराब के नसें में अपनी पत्नी चिंतामनी के साथ जमकर मारपीट की जिससे लगभग 40 वर्षिय चिंतामनी की मौत हो गई,,,जहां इस मामले में परिजनों का कहना है कि चिंतामनी के शरीर पर कई जगह गंभीर चोट के निशान हैं।
वहीं मामले में पुलिस ने कहा कि प्रथम दृष्टया हत्या का मामला है और पति ने शराब के नशे में पत्नी की हत्या कि है
बताया जा रहा है किसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ था। इसके बाद पति ने पीट पीटकर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। पत्नी के शरीर मे कई जगह चोट के निशान है,जिस क्रूरता का अनुमान लगाया जा सकता है।
घटना की खबर लगते ही गांव के सरपंच ने पुलिस को सूचना दी सूचना मिलते पुलिस भी मौके पर पहुच गई। आरोपी पति को पुलिस अपने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
