हैवानियत की हद:
पहले पत्नी का काटा सर, फिर कटे सर को लेकर पूरे गांव में घूमा पति
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के रजगामार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बुंदेली गांव निवासी सालिक राम यादव ने घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी चैत कुंवर की हत्या कर दी।
सालिक राम हल्दीमाड़ा अजगरबहार का रहने वाला है।
बताया जा रहा है कि आरोपी ने पत्नी का सिर धड़ से अलग कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी कथित रूप से कटा हुआ सिर लेकर बैठा रहा और घटना के बारे मे बताता रहा। आरोपी अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था जिस वजह से उसने हत्या करना स्वीकार किया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपी गांव के ही एक पोल्ट्री फार्म के पास कुछ देर तक रुका भी रहा। दिनदहाड़े हुई इस घटना से ग्रामीणों में भय और आक्रोश दोनों का माहौल है।
सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में इस्तेमाल किए गए छुरी को बरामद कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, दोनों बुंदेली गाँव में चौकीदारी का काम करते थे और घटना के समय वे नशे में थे।
यह घटना रिश्तों में अविश्वास और हैवानियत की चरम सीमा को दर्शाती है।
बाइट: प्रतीक चतुर्वेदी सीएसपी कोरबा
