जिले में राजस्व विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल। 106 पटवारियों का एक साथ तबादला
सूरजपुर) जिले में राजस्व विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के बाद पूरे जिले के राजस्व अमले में हलचल देखने को मिल रही है।
जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने ये कदम उठाते हुए एक साथ बड़ी संख्या में पटवारियों का तबादला कर दिया है। जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार कई तहसीलों में बड़े स्तर पर बदलाव किए गए हैं। कई पटवारियों को एक तहसील से दूसरी तहसील में स्थानांतरित किया गया है, जिससे लंबे समय से एक ही स्थान पर जमे कर्मचारियों को हटाकर नई नियुक्ति की गई है।
लोगों का मानना है कि इस निर्णय से राजस्व कार्यों में गति आएगी, साथ ही जमीन से जुड़े मामलों में पारदर्शिता और निष्पक्षता भी बढ़ेगी। राजस्व तंत्र को अधिक जवाबदेह बनाने के लिए यह कदम महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


