ड्यूटी से रहते हैं नदारद पंचायत सचिव। परेशान ग्रामीणों ने हटाने की लगाई गुहार
सूरजपुर प्रतापपुर:- प्रतापपुर जनपद में आने वाले गांव सिलफिली में पंचायत सचिव के ड्यूटी पर न आने और मनमानी करने से परेशान सरपंच और ग्रामीणों द्वारा जिला कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ को ज्ञापन सौंप कर ग्राम पंचायत में पदस्थ सचिव चिरंजीव लाल को हटाने की मांग की गई है।
अक्सर सचिवालय में ताला लटकते रहने की खबरें आती रहती हैं, जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए सरकार ने समय समय पर निर्देश जारी किए हैं ताकि समय पर जरूरी प्रमाण पत्र जारी हो जाए परंतु सरकार के दिशा निर्देश धरातल पर कहीं नजर नहीं आ रहे है योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक माने जाने वाले जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र अब आम जनता के लिए परेशानी की कारण बन गई है,
सचिवालय रहता है बंद
ग्राम पंचायत सिलफिली की सरपंच ने कहा कि पंचायत में सचिव के उपलब्ध नहीं होने के कारण जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र जैसे जरूरी काम समय पर नहीं होता इन कामों के लिए उन्हें ब्लॉक और तहसील के चक्कर लगाने पड़ते हैं समय पर प्रमाण पत्र जारी नहीं होने के कारण उन्हें कई योजनाओं से वंचित रहना पड़ता है। .
जनपद में भी की गई थी शिकायत पर कार्रवाई नहीं
सरपंच और अन्य ग्रामीणों ने बताया कि इससे पूर्व मार्च महीने में जनपद पंचायत प्रतापपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से भी सचिव के ड्यूटी से नदारत रहने की शिकायत की गई थी परंतु जनपद सीईओ के द्वारा किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई, मजबूरन हमें जिला मुख्यालय आकर सचिव को हटाने की गुहार लगानी पड़ रही है।
