20260420_170219-COLLAGE

सूरजपुर ब्रेकिंग:-तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी

सूरजपुर/ सोमवार लगभग 3 बजे जयनगर थाना क्षेत्र के पार्वतीपुर में एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।

वाहन क्रमांक cg16cp 2803 जिसमे बैकुंठपुर डबरीपारा निवासी आलमगीर,पिता कुतुबुद्दीन और सोनहत निवासी राममिलन पिता प्रभुराम बैकुंठपुर से अंबिकापुर की ओर जा रहे थे तभी अचानक वाहन अनियंत्रित होकर रोड किनारे जाकर पलट गई, हादसे के मौके पर अफरा तफरी मच गई।

हादसे में वाहन सवार दो लोगों को मामूली चोटें आईं। हादसे की जानकारी मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग की टीम के प्रधान आरक्षक 263 पंकज ठाकुर आरक्षक सरफराज अहमद ड्राइवर प्रवीण शर्मा मौके पर पहुंचे और तत्परता दिखाते हुए राहत बचाव कार्य किया और घायलों को वाहन से बाहर निकाला। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!