oplus_131072
विवादों में रहने वाले सूरजपुर मुख्य नगर पालिका अधिकारी बदले गए
सूरजपुर/छत्तीसगढ़ में नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने मुख्य नगर पालिका अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले किए हैं।
इसी क्रम में सूरजपुर मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रभाकर शुक्ला का तबादला हो गया है। उनके स्थान पर नगर पालिका राजिम से मनीष कुमार सूरजपुर सीएमओ का पदभार संभालेंगे वर्तमान सीएमओ प्रभाकर शुक्ला को उनके मूल पदस्थापना में अंबिकापुर भेज दिया गया है।
नगरीय विकास एवं आवास विभाग के अवर सचिव ने प्रदेश के नगरपालिका अधिकारियों और कर्मचारीयों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं। जिसमें मुख्य नगर पालिका अधिकारी सूरजपुर का भी स्थानांतरण किया है।
अवर सचिव ने जारी आदेश में उल्लेखित किया है की अधिकारियों को आगामी आदेश तक तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित किया जाता है। स्थानांतरित अधिकारी 7 दिवस के अंदर नवीन पद स्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करेंगे। .
बदले गए सीएमओ लगातार विवादों में रहे
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विवादों और लगातार मिल रही शिकायतों के चलते प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए मुख्य नगर पालिका अधिकारी को,प्रशासनिक फेरबदल के तहत हटाया है।
उनके ऊपर जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों के बीच समन्वय ना बना पाने के आरोप भी लगते रहे हैं।
