20260418_122337-COLLAGE~2

बड़ा हादसा टला: रामानुजनगर एसडीएम वाहन अनियंत्रित होकर एक मकान में जा घुसी

सूरजपुर में उस वक्त एक बड़ा हादसा टल गया जब रामानुजनगर एसडीएम वाहन अनियंत्रित होकर एक मकान में जा घुसी जिसमे एसडीएम अजय मडियम सहित दो आरक्षक एवं वाहन चालक घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय सूरजपुर लाया गया ,,,,

दरअसल एसडीएम अजय मडियम रामानुजनगर से सूरजपुर की ओर आ रहे थे इसी दौरान देवनगर गांव में सामने से आ रहे एक बाइक सवार को बचाते हुए वाहन चालक ने वाहन से अपना नियंत्रण खो दिया जिससे वाहन एक मकान में जा घुसी,,, गनीमत रही कि उस वक्त घर पर कोई नही था जिससे बड़ा हादसा टल गया वही इस दुर्घटना में एसडीएम सहित अन्य लोगो को मामूली चोटें आई है जिनका उपचार जिला चिकित्सालय में जारी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!