प्रधान पाठक अंगद यादव ने संयुक्त संवेदना समिति को दिया सहयोग, शिक्षकों के लिए बने प्रेरणा स्रोत
ओड़गी (सूरजपुर) – विकासखंड ओड़गी अंतर्गत माशा चेन्द्रा के प्रधान पाठक अंगद यादव द्वारा संयुक्त संवेदना समिति के कार्यों से प्रभावित होकर प्रेरणा स्वरूप सहयोग राशि प्रदान की गई। उनके इस सराहनीय योगदान को समिति द्वारा अत्यंत सम्मान के साथ स्वीकार किया गया।
यादव ने कहा कि संयुक्त संवेदना समिति द्वारा शिक्षकों के हित में किए जा रहे कार्य अत्यंत प्रशंसनीय हैं। इस प्रकार की पहल न केवल आपसी सहयोग और संवेदनशीलता को बढ़ावा देती है, बल्कि जरूरतमंद साथियों के लिए संबल का कार्य भी करती है।
संवेदना प्रभारी राजेश प्रसाद दुबे ने अंगद यादव के इस योगदान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका यह सहयोग अन्य साथियों के लिए भी प्रेरणादायक सिद्ध होगा। समिति ने आशा व्यक्त की कि इसी तरह सभी शिक्षक साथी आगे आकर इस पुनीत कार्य में अपनी सहभागिता निभाएंगे।
