सूरजपुर ब्रेकिंग :-भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की टक्कर में कई यात्री घायल,4 की स्थिति गंभीर
सूरजपुर/बिहार की ओर से अम्बिकापुर की ओर जा रही एक बस खड़ी ट्रक में जा घुसी इस भीषण टक्कर में कई यात्री घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार सूरजपुर जिले के लटोरी चौकी क्षेत्र में भीषण सड़क हादसे में एक दर्जन यात्रियों के घायल होने की सूचना मिल रही है सभी घायलों को इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है जिसमें से 4 यात्रियों की स्थिति गंभीर है।
स्थानीय लोगों के अनुसार,बिहार की ओर से आ रही बस एक खड़ी ट्रक से जा टकराई टक्कर इतनी भीषण थी कि बस बुरी तरह छतिग्रस्त हो गई है
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर भेजा गया।
