20260416_230201-COLLAGE

साड़ी घोटाले को लेकर महिला कांग्रेस का हल्लाबोल मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का फूंका पुतला

सूरजपुर/ छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए साड़ी वितरण मामले को लेकर सियासत तेज हो गई है महिला कांग्रेस ने इस मामले को साड़ी घोटाला करार देते हुए मोर्चा खोल दिया है प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर सूरजपुर के,अग्रसेन चौक पर महिला कांग्रेस ने उग्र प्रदर्शन किया और महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का पुतला दहन किया।

महिला कांग्रेस ग्रामीण जिलाध्यक्ष आनंद कुंवर एवं महिला कांग्रेस शहरी जिलाध्यक्ष दीप्ति स्वाई के संयुक्त नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी करते हुए बड़ी संख्या में जुटी महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार और विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि आंगनबाड़ी बहनों को बांटी जा रही साड़ियों की गुणवत्ता बेहद खराब है और इनकी सप्लाई में भारी वित्तीय अनियमितता बरती गई है।

प्रमुख आरोप और मांगें

प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्षों ने मीडिया से चर्चा करते हुए निम्नलिखित गंभीर आरोप लगाए जैसे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दी गई साड़ियों का स्तर बेहद निम्न है जो वितरण के मानकों के विपरीत है,साड़ी सप्लाई के ठेके और खरीद प्रक्रिया में बड़े स्तर पर कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार के दावे किए गए हैं।

महिला कांग्रेस ने इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग की है पुतला दहन के पश्चात महिला कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा ज्ञापन में स्पष्ट किया गया है कि यदि इस साड़ी घोटाले की निष्पक्ष जांच कर त्वरित कार्यवाही नहीं की गई तो आने वाले समय में आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

इस दौरान बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस की पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहीं जिन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सम्मान और हक की लड़ाई जारी रखने का संकल्प लिया इस दौरान पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अश्विनी सिंह,शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज डालमिया,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जफर हैदर,कुसुमलता राजवाड़े,मनोज अग्रवाल,विष्णु कसेरा,एनएसयूआई जिलाध्यक्ष आकाश साहू,विमला सिंह मरावी,भावना सिंह नेताम,प्रदीप साहू,वीणा शर्मा,अंजना दास,लक्ष्मण कसेरा,सुनीता खाखा, मानमती राजवाड़े,मालती तिग्गा,उर्मिला केरकेट्टा,लक्ष्मी यादव,कमला यादव,तुलसी सिंह,सुल्ताना जरीना,गीता सिंह,बबिता गुप्ता,श्याम बाई,नगेशिया,लिल्ली राजवाड़े,राजेश साहू,लिवनेश सिंह,शिवम साहू,रामचन्द्र राजवाड़े,सुमंत राजवाड़े,नितेश सिंह एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!