लगातार दूसरे दिन हाथियों का तांडव हाथी के हमले में एक और व्यक्ति की मौत
सूरजपुर/सूरजपुर वन परिक्षेत्र में जंगली हाथी ने दो दिनों में दूसरी बार हमला कर एक व्यक्ति की जान ले ली है वन परिक्षेत्र सूरजपुर के घाघि टिकरा का मामला बताया ज रहा है। इससे पहले एक दिन पूर्व हाथी ने कोटबहरा इलाके में एक युवक की जान ली थी।
मिली जानकारी के अनुसार मृत युवक का नाम सोहन सिंह उम्र लगभग 30 वर्ष घागी टिकरा निवासी बताया जा रहा है, मृतक सामान बेचकर बाइक से घर लौट रहा था तभी यह घटना हुई, घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और वन विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। ग्रामीणों ने बताया कि 4 हाथियों का दल इस क्षेत्र में लगातार विचरण कर रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार सूरजपुर वन परिक्षेत्र के कोटबहरा एवं घाघी टिकरा के आसपास विभिन्न गांवों में हाथियों का आतंक जारी है। बीते एक दिन पूर्व की शाम हाथियों ने जमकर तांडव मचाया था और हाथी के हमले में एक व्यक्ति की जान चली गई थी। दूसरे ही दिन फिर यह घटना हो जाने के कारण आसपास के पंचायत के ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। इस भय से लोगों के रातों की नींद उड़ी हुई है।
सूचना के बाद वनकर्मी लगातार हाथियों के झुंड को ट्रैक कर रहे है, मौके पर वन विभाग और प्रशासन की टीम पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। मानव हाथी संघर्ष सिमट रहे जंगलों की वजह से
लगातार सिमट रहे जंगलों के कारण वन्य जीवों के प्राकृतिक आवास नष्ट हो रहे हैं, जिससे हाथी और अन्य जानवर भोजन-पानी की तलाश में रिहायशी इलाकों व गांवों में आ रहे हैं। यह मानव-वन्यजीव संघर्ष का मुख्य कारण है, जिससे जान-माल की हानि हो रही है,
विभाग और प्रशासन के द्वारा नष्ट हो रहे जंगलों को बचाने की ठोस पहल जब तक नहीं होगी तब तक यह समस्या बनी रहेगी
