20260414_153334-COLLAGE~3

गर्मी से राहत पाने गजराज उतरे नदी में..                                             

नदी में अटखेलियां करते दिखा हाथी का जोड़ा

सूरजपुर/ सोशल मीडिया पर दो हाथियों का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वे नदी में मस्ती करते और अठखेलियां करते दिखाई दे रहे हैं। यह दृश्य लोगों का मन मोह रहा है।

वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि दोनों हाथी नदी में जल क्रीड़ा का आनंद उठा रहे हैं।ये वीडियो प्रतापपुर वन परिक्षेत्र के फूलझर नदी का बताया जा रहा है, .

सूरजपुर जिले के हाथी प्रभावित क्षेत्रों में गांव दर गांव हाथियों की चहलकदमी देखने को मिल रही है, गजराज के पानी में नहाने का ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसे लोग भी पसंद कर रहे हैं।

वीडियो में हरे-भरे जंगल से घिरे एक नदी के किनारे हाथियों का एक जोड़ा जल क्रीड़ा का आनंद लेते हुए दिखाई दे रहा है उनका देखभाल करने वाला वन विभाग का दल उनपर नज़र रख रहा है और उनकी सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित कर रहा है, हाथी और मानव द्वंद से बचाने के लिए हाथियों के पल-पल की गतिविधि से ग्रामीणों को अलर्ट किया जा रहा है,

यह दृश्य हाथियों और मानव के बीच के विश्वास को खूबसूरती से दर्शाता है। .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!