20260415_211933-COLLAGE~3

सूरजपुर ब्रेकिंग:- काम कर लौट रहे युवक को हाथी ने कुचला मौके पर हुई दर्दनाक मौत

सूरजपुर/ आज शाम को लगभग 7:00 बजे सूरजपुर वन परिक्षेत्र में आने वाले कोटबहरा जंगल में एक ग्रामीण को जंगली हाथी ने कुचल कर मार डाला।

मिली जानकारी के अनुसार कोटबहरा निवासी लगभग 30 वर्षीय केशव काम करके शाम को घर लौट रहा था और घर जाने के लिए मुख्य मार्ग से पगडंडी की ओर उतरा तभी रास्ते में जंगली हाथी ने उसे पटक-पटक कर मार डाला, हमले की भयावहता ऐसी थी कि मौके पर ही केशव की मौत हो गई।

घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। डरे सहमे लोग लोग अपनी जान बचाने के लिए घरों में चले गए ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ महीनों से इलाके में जंगली हाथियों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है। हाथियों के झुंड अक्सर गांव के पास पहुंच जाते हैं,जिससे लोगों की जान पर खतरा मंडरा रहा है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन और वन विभाग से तत्काल ठोस कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि हाथियों की गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाई जाए, गांवों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!