गरीबों के राशन में घोटाला, शिकायत लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे कलेक्ट्रेट
सूरजपुर/ खाद्य सुरक्षा कानून के तहत हर पात्र आबादी को खाद्य सुरक्षा का अधिकार दिया गया है,
लेकिन यह अधिकार क्या सभी हकदार तक पहुंच रहा है?

जिले के ओड़गी जनपद में आने वाले ग्राम-विशालपुर में ग्रामीणों को नहीं मिल रहा है राशन, जिसकी शिकायत लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण सरपंच रामजीत सिंह के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचे।
ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में संचालित बजरंगबली स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित दुकान से सैकड़ों राशन कार्डधारियों को माह अप्रैल में चावल, चना और शक्कर जैसे आवश्यक राशन नहीं मिले हैं। ग्रामीणों ने राशन की कालाबाजारी और हेराफेरी का आरोप लगाते हुए जांच और कार्यवाई की मांग की है,
ग्रामीणों ने बताया गांव में राशन वितरण स्व सहायता समूह द्वारा किया जा रहा है जिसकी अध्यक्ष सावित्री सिंह पति रामप्रसाद है। सावित्री सिंह ग्राम-विशालपुर की पूर्व सरपंच है जिनके द्वारा समूह बनाकर राशन वितरण किया जाता है। उक्त समूह द्वारा माह अप्रैल 2026 में लगभग 150 कार्ड धारको को राशन नहीं दिया गया है दुकान में अप्रैल माह का राशन खत्म हो-गया है।
ग्रामीणों का आरोप है कि उक्त समूह द्वारा वर्ष 2025 मे भी घोटाला किया गया था जीसकी शिकायत अनुविभागीय अधिकारी भैयाथान को की गई थी परंतु कोई कार्यवाही नहीं की गई जिसके पश्चात समूह की अध्यक्ष का राशन घोटाला करने का मनोबल बढ़ा हुआ है जिससे परेशान होकर ग्रामवासी तत्काल जांच के लिए मांगपत्र लेकर आए हैं।
ग्रामीणों की मांग है की तत्काल इस मामले पर जांच करा कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।
