20260410_234640-COLLAGE

सूरजपुर में आदिवासी अधिकार एवं सशक्तिकरण शिविर का भव्य आयोजन कांग्रेस दिग्गजों ने भरी हुंकार

मो0 सुल्तान सूरजपुर
सूरजपुर/10/4/2006- जिला मुख्यालय स्थित गोंड समाज भवन में जिला कांग्रेस कमेटी सूरजपुर एवं आदिवासी कांग्रेस के तत्वावधान में तीन दिवसीय आदिवासी अधिकार एवं सशक्तिकरण संभागीय स्तरीय शिविर का ध्वजारोहण कर गरिमामय आयोजन किया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुश्री शशि सिंह एवं आदिवासी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष संतोष पावले के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में आदिवासी समाज के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा और उनके राजनीतिक व सामाजिक सशक्तिकरण पर गहन मंथन किया गया।

मुख्य अतिथि एवं वक्ताओं का मार्गदर्शन

कार्यक्रम में मुख्य रूप से एआईसीसी (AICC) के वरिष्ठ प्रशिक्षक राहुल बल, नरेश राठौड़ प्रशिक्षक, आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जनक ध्रुव उपस्थित रहे। प्रशिक्षक राहुल बल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जल, जंगल और जमीन के अधिकारों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया। वहीं प्रदेश अध्यक्ष जनक ध्रुव ने आदिवासियों के हितों के लिए कांग्रेस द्वारा किए गए ऐतिहासिक कार्यों पर प्रकाश डाला।

दिग्गज नेताओं की उपस्थिति

शिविर में क्षेत्र के कद्दावर नेताओं और पूर्व जनप्रतिनिधियों का जमावड़ा रहा, जिन्होंने कार्यकर्ताओं में नया जोश भरा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शामिल रहे पूर्व मंत्री अमरजीत भगत, पूर्व मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, सरगुजा पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंह देव, पूर्व विधायक पारसनाथ रजवाड़े, पूर्व विधायक भोला सिंह, पूर्व आयोग सदस्य अर्चना पोर्ते, वरिष्ठ आदिवासी कांग्रेस नेत्री आशिका कुजूर।

सशक्तिकरण पर जोर

जिला अध्यक्ष सुश्री शशि सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि यह शिविर केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आदिवासी समाज को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने का एक अभियान है। पूर्व मंत्रियों एवं विधायकों ने वर्तमान परिदृश्य में आदिवासी समाज के समक्ष आ रही चुनौतियों और उनके समाधान पर विस्तृत चर्चा की।

कार्यक्रम को सफल बनाने में संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों की सक्रिय भूमिका रही। इस अवसर पर मुख्य रूप से
संतोष पावले, संजय डोसी, सुनील अग्रवाल, बिहारी कुलदीप, शिवभजन सिंह मरावी,नवीन जायसवाल, नरेंद्र जैन, वेदप्रकाश मिश्रा, अविनाश साहू, बबिता गुप्ता, सुनील सारथी, सुरेश आयाम लिवनेश सिंह, समीर सिंह, सुरेश सिंह सहित भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं समाज के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!