20260407_225746-COLLAGE

भीम आर्मी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने विधायक कार्यालय का घेराव किया

सूरजपुर/भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में जिला मुख्यालय में पहुंच कर प्रेमनगर विधायक निवास का घेराव कर प्रदर्शन किया,

हालांकि उस वक्त विधायक अपने कार्यालय में मौजूद नहीं थे वहीं आन्दोकारीयो का आरोप है कि चुनाव के समय विधायक भूलन सिंह मरावी और भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्थानीय रिंग रोड चौक पर चुनाव जीतने के बाद डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगाने के लिए वादा किया गया था लेकिन विधायक के कार्यकाल को 2 वर्षों से अधिक समय होने के बाद भी उनके द्वारा किया गया वादा पूरा नही किया जा सका है जिसको लेकर आक्रोशित भीम आर्मी के कार्यकर्ता आज विधायक निवास के बाहर पहुँचे थे।

इस दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!