20260407_180651-COLLAGE

सूरजपुर ब्रेकिंग:एसईसीएल सब एरिया मैनेजर पर ग्रामीणों का हमला घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती

सूरजपुर जिले के अमगांव एसईसीएल क्षेत्र के ग्राम पटना में एसईसीएल द्वारा कराए जा रहे सड़क कार्य की जानकारी जब ग्रामीणों को मिली तब देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठी हो गई इसी बीच विरोध करने पहुंचे ग्रामीण अचानक उग्र हो गए और पत्थरबाजी शुरू हो गई,

बताया जा रहा है की एसईसीएल के सब एरिया मैनेजर विजय कुमार मौके पर मौजूद थे और उग्र भीड़ की पत्थरबाजी के चपेट में आकर बुरी तरह घायल हो गए हैं। ग्रामीणों की मांग है की वहां कार्य शुरू करने से पहले नौकरी की मांग को पूरा किया जाए।

अधिकारियों ने प्रशासनिक तौर पर प्रक्रिया पूरी हो जाने का हवाला दिया और काम जारी रखा। जिसके कारण मौके पर तनाव की स्थिति निर्मित हो गई।

बताया जा रहा है की सब एरिया मैनेजर विजय कुमार के साथ मारपीट की गई जिससे वो बुरी तरह से घायल हो गए, जिन्हें विश्रामपुर एसईसीएल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!